पचपदरा: मुंगड़ा उमरलाई रोड पर बोलेरो कैंपर और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल
बालोतरा जिले के निकटवर्ती मुंगड़ा उमरलाई रोड पर सोमवार शाम 6:00 बजे बोलेरो कैंपर और कार में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी की बोलेरो कैंपर पलटी खा गई। हादसे में कार सवार चार लोग बोलेरो कैंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने गंभीर घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।