पचपदरा: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मुठली में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रभारी मंत्री रहे उपस्थित
जिला कलेक्ट्रेट बालोतरा ने सोमवार रात 8.30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' के तहत बालोतरा जिले के मुठली गांव में सोमवार को एक भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालोतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।