अमरोहा: अमरोहा देहात क्षेत्र में युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी गाली, वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश
Amroha, Amroha | Oct 3, 2025 अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र से एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में एक युवक डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान शुरू कर दी है और उसकी तलाश में जुट गई है।