कैरो: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बोले, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भारी दबाव में हुआ; राहुल गांधी के संघर्ष की यह पहली जीत
लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शनिवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह इस्तीफा स्वेच्छा से नहीं, बल्कि बढ़ते जनदबाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह फैसला मंत्री की व्यक्तिगत इच्छा या मामले के प्रति संवेदनशीलता के कारण नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के लगातार आंदोलन के दबाव में लिया गया