बिंदकी: जाफराबाद गांव में सपा के पीडीए जन चौपाल में सपा नेता अमरनाथ सिंह मौर्य ने कहा- भाजपा स्कूल बंद कर खोल रही शराब के ठेके
फतेहपुर जनपद के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के जाफराबाद गांव में शनिवार को दिन में करीब 2:00 बजे समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए जन चौपाल में सपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ सिंह मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार सरकारी स्कूल बंद करके शराब के ठेके खुलवाने का काम कर रही है। उनकी मंशा है कि दलितों पिछड़ों के बच्चे पढ़ न पाए। वह शराब पिए और उनका भविष्य खराब हो।