चूरू: चूरू की सदर थाना पुलिस ने स्वामियों की ढाणी में घुसकर सोने-चांदी के गहने और रुपए चोरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 19, 2024 चूरू की सदर थाना पुलिस ने स्वामियों की ढाणी में घुसकर सोने-चांदी के गहने और रुपए चोरी करने के आरोप में युवक को झुंझुनूं जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी के आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करेगी।सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने जानकारी दी। 26 जुलाई को छाजूसर में स्थित स्वामियों की ढाणी में चोरी कर ली थी।