चूरू: स्वामियों की ढाणी से नगदी व ज्वैलरी चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 19, 2024 चूरू के सदर थाना क्षेत्र में स्वामियों की ढाणी में घुसकर सोने चांदी की ज्वेलरी व नकदी रूपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को छाजूसर में स्थित स्वामियों की ढाणी में बुडाना निवासी राहुल ने ढाणी में घुसकर 1 लाख 20 हजार रूपए और 20 तोला सोने के गहने व चांदी की चोरी की थी।