चूरू: सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब पिलाकर मारपीट करने और सामूहिक कुकर्म के बाद हत्या के मामले में युवक को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 20, 2024 चूरू की सदर पुलिस ने एक व्यक्ति को शराब पिलाकर मारपीट करने और सामूहिक कुकर्म के बाद हत्या के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि राणासर निवासी सुमेर उर्फ सुरेश उम्र 22 को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मामले में अन्य आरोपी मण्डेलिया मेघवाल, बुधाराम और रामकुमार की तलाश की जा रही है।