चूरू: चूरू के गवर्मेंट डीबी अस्पताल में प्रशिक्षु नर्स के साथ बदसलूकी के मामले में नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
Churu, Churu | Aug 20, 2024 चूरू के गवर्मेंट डीबी अस्पताल में प्रशिक्षु नर्स के साथ बदसलूकी के मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग ऑफिसर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने प्रकरण संज्ञान में आने पर तत्काल प्रभाव से नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए थे।