चौसा: किसान पंजीकरण में बक्सर तीसरे स्थान पर, कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सम्मानित, कर्मियों ने जताई खुशी
Chausa, Buxar | Jun 6, 2026 शुक्रवार को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय खरीफ कार्यशाला में बक्सर के जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिसको लेकर विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों ने शनिवार को अधिकारी के बक्सर पहुंचने पर खुशी जाहिर किया है। यह सम्मान किसान पंजीकरण फार्मर रजिस्ट्री अभियान में जिले के शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया।