बक्सर: जन सुनवाई में 29 मामलों की सुनवाई, डीएम ने त्वरित समाधान का दिया भरोसा
Buxar, Buxar | May 4, 2026 कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में डीएम साहिला ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम सात निश्चय-03 के तहत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। जन सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने कुल 29 आवेदन प्रस्तुत किए।