गोरखपुर: मुख्य अभियंता कार्यालय पर बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में काला दिवस मनाया गया, अगले सप्ताह भी जारी रहेगा प्रदर्शन
मुनाफे में चल रहे विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में आज उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने विभिन्न जनपदों और परियोजना मुख्यालयों पर विरोध सभा कर काला दिवस मनाया। संघर्ष समिति ने यूपी में हो रही संविदा कर्मचारियों की छंटनी और वरिष्ठ अभियंताओं की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर रोष जताया।