गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र में फ्लाई इन होटल और हुक्का बार सील, देह व्यापार का था अड्डा
गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में गीता वाटिका के पास स्थित फ्लाई इन होटल व रेस्टोरेंट/हुक्का बार को जीडीए ने सील कर दिया। पुलिस की जांच में यहां देह व्यापार और गैंगरेप के मामले सामने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने अनुराग सिंह, अनिरुद्ध ओझा समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में 70 से अधिक लड़कियों के नंबर व अन्य होटलों की संलिप्तता भी मिली।