गोरखपुर: हुमायूंपुर उत्तरी में युवक को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी को तरंग क्रासिंग से गोरखनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
हुमायूँपुर उत्तरी कसाईबाड़ा निवासी मो. मुस्तकीम पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पीड़िता शकीला ने थाना गोरखनाथ में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे मो. आजम, मो. आलम और हैदर ने उनके बेटे पर चाकू व धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।