बांका: भू-समाधान पोर्टल व भूमि विवादों पर समाहरणालय में समीक्षा बैठक, शनिवार को नियमित जनता दरबार का निर्देश
Banka, Banka | Apr 27, 2026 समाहरणालय सभागार में सोमवार की दोपहर 12 बजे डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में भू-समाधान पोर्टल एवं भूमि विवाद जनित विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूमि विवाद से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन एवं प्रभावी अनुश्रवण पर विशेष जोर दिया गया।