छतरपुर: छतरपुर में खुला वाई-फाई युक्त आधुनिक कंप्यूटर सेंटर, नगर अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
छतरपुर में वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित विश्वनाथ लीला कॉम्प्लेक्स में अत्याधुनिक कंप्यूटर सेंटर “एडवांस कंप्यूटर सेंटर” खोला गया, जिसका उद्घाटन नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता और उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के लिए बेहद जरूरी हो गई