अम्बिकापुर से सूरजपुर जा रही 'नीलम' नामक निजी बस को स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर सिलफिली बस स्टैंड पर रोका। जब बस की तलाशी ली गई, तो कपड़ों के बड़े-बड़े गट्ठरों में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि बस में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 20 यात्री भी सवार थे, जिनकी जान को जोखिम में डालकर सवारियों की जगह नशे का यह काला कारोबार किया जा रहा था।
पकड़े गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। ग्रामीणों के हंगामा करने पर मौका पाकर तस्कर (महिला और पुरुष) भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बस और गांजे को जब्त कर लिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
#SurajpurNews #CrimeNews #DrugBust #ChhattisgarhPolice #AlertCitizens #BreakingNews #NarcoCheck #JainagarPolice #Surajpur