सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति की बैठक, 7 सितंबर को प्रखंड में होगा धरना प्रदर्शन
झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति की आवश्यक बैठक मंगलवार को 12:00 बजे परिषदन के सभागार में जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहां पर खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर सभी प्रखंडों में आगामी 7 सितंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर कहा गया कि केंद्र सरकार झारखंड को जानबूझकर परेशान करने का काम कर रही है जो की होने नहीं दिया जाएगा।