कुरई: भाजयुमो जिलाध्यक्ष को लेकर सरगर्मी तेज, श्याम टेलर के दौरे में नेताओं ने दिखाई ताकत, जल्द हो सकती है घोषणा
Kurai, Seoni | May 17, 2026 सिवनी में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आगमन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे के दौरान सभी संभावित दावेदारों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन कर संगठन में अपनी पकड़ दिखाने की कोशिश की।