सारठ: DC के निर्देश पर सारठ प्रखंड में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप स्थगित होने से हंगामा, MVI कर्मियों को घेरा तो पहुंची पुलिस
DC के निर्देश पर सारठ प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कैंप स्थगित होने पर गुरुवार दोपहर एक बजे तक लोगों ने हंगामा करते DTO ऑफिस से आए कर्मियों को घेर लिया। वही सूचना पर आई पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर कर्मियों के वाहन को निकलवाया। BDO सीके सिंह ने कहा काफी भीड़ होने व 70 लोगों का ही लाइसेंस बनने से लोग नाराज हुए। जल्द DC से अगले कैंप की मांग करेंगे