सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में तीन मोहनी सुरक्षा तटबंध के समीप 33 KVA विद्युत तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित
मंगलवार पूर्वाह्न 7:40 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में तीन मोहनी सुरक्षा तटबंध के समीप 33 KVA विद्युत तार टूट जाने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गया. पूर्वाह्न 10:20 बजे कनीय अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि पूर्वाह्न 11:15 बजे तक आपूर्ति बहाल हो जाने की संभावना है. फाल्ट को ठीक किया जा रहा है. मानसून आते ही फाल्ट से लगातार आपूर्ति बाधित हो रही है.