जेवर: रबूपुरा क्षेत्र में घर से ट्यूशन के लिए निकला 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर से ट्यूशन के लिए निकला 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया है कि 26 फरवरी 2025 को 17 वर्षीय किशोर घर से ट्यूशन के लिए निकला था तभी से वह वापस नहीं आया है, वहीं युवक का कुछ भी पता नहीं चला है।