जेवर: रबूपुरा क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने गौवंश को मारी जोरदार टक्कर, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने अनियंत्रित होकर गौवंश को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने गौवंश को नजदीकी पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।