जेवर: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर दो तेज रफ्तार कारों में जोरदार टक्कर, चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब दो तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। भीषण दुर्घटना में एक कार चालक समेत चार लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के वक्त कारों की रफ्तार तेज थी।