बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता किया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते हैं।