टेहरोली: टहरौली में तहसील समाधान दिवस में आए कुल 65 शिकायती पत्र, जिनमें से 7 का हुआ निस्तारण
सोमवार को तहसील टहरौली में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अपर जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा, उपजिलाधिकारी आशीष सिंह और तहसीलदार ज्ञान प्रकाश की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 65 शिकायतें आईं, जिनमें 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। शिकायतों में 34 राजस्व, 6-6 पुलिस, विकास व जल निगम, 8 विद्युत और 5 अन्य विभागों से संबंधित थीं।