परसिया: चांदामेटा मार्ग पर दो दिनों से सड़क पर खड़ा डंपर, यातायात में परेशानी और दुर्घटना का अंदेशा
परासिया के मान पैट्रोल पंप के सामने डपर दो दिनों से खडा है। डंपर चालक डंपर को सडक पर खडा कर चला गया। दो दिनों से डंपर के कारण यातायात में परेशानी हो रही है। शुक्रवार 6 बजे नागरिकों ने कहा कि दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है।मुख्य मार्ग पर जहां सबसे व्यस्त यातायात रहता है वहां दो दिनों से डंपर खडा है लेकिन किसी जिम्मेदार का ध्यान इस ओर नहीं है।