बनखेड़ी: चांदोन में समस्त नवदुर्गा महोत्सव समितियों की सामूहिक बैठक में शामिल हुए क्षेत्रीय सांसद
शुक्रवार को 7 बजे नवदुर्गा महोत्सव समिति से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चांदोन में नवदुर्गा महोत्सव समितियां की सामूहिक बैठक रामलीला मंच पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी शामिल हुए। बैठक के दौरान विजयादशमी के अवसर पर रावण के विशाल पुतले का दहन एवं एकादशी पर विशाल सामूहिक शोभायात्रा का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।