बैसि: सबेबरात को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह, बायसी में कब्रिस्तानों की हो रही साफ-सफाई, पूर्वजों की मग़फिरत की दुआ
सबेबरात को लेकर बायसी प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर पूर्वजों की आत्मा की शांति एवं मग़फिरत की दुआ के लिए लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सबेबरात को लेकर गांव-गांव के कब्रिस्तानों में साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा कब्रिस्तानों में साफ सफाई तथा झाड़ियों की कटाई की जा रह