अल्बर्ट एक्का (जारी): स्कूल रूआर 2026 कार्यशाला आयोजित, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर ज़ोर
जारी प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी के सभागार में स्कूल रूआर 2026 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बीपीएम सरफराज अंसारी, गोबिंदपुर पंचायत की मुखिया रजनी मिंज अध्यक्ष एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में बीपीएम सरफराज अंसारी ने स्कूल रूआर 2026 के उद्देश्य की जानकारी दी।