अल्बर्ट एक्का (जारी): परमबीर अल्बर्ट एक्का के नाम पर बना प्रखंड परिसर बदहाल, गंदगी से लोगों में नाराज़गी
जारी के जिस प्रखंड परिसर से क्षेत्र के विकास की नींव रखी जाती है, आज वही परिसर बदहाली और गंदगी का प्रतीक बन गया है। परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के नाम पर स्थापित इस कार्यालय परिसर में साफ-सफाई पूरी तरह लापता नजर आ रही है। परिसर में चारों ओर प्लास्टिक कचरे का ढेर फैला हुआ है। जगह-जगह गुटखा खाकर थूके गए निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।