जमुई: महिसौड़ी चौक पर फायरिंग से दहशत, किशोर बाल-बाल बचा
Jamui, Jamui | Apr 16, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी चौक इलाके में गुरुवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बेखौफ अपराधियों ने एक किशोर पर गोली चला दी। घटना रिलायंस मॉल और बी-मार्ट के बीच करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। हालांकि गनीमत रही कि गोली युवक को नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।