शामली: बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के पिता ने कहा- हरियाणा में भी बीजेपी सरकार, हत्यारों के घरों की हो कुर्की, बुल्डोजर भी चले
Shamli, Shamli | Sep 11, 2026 दरअसल, गुरूवार की शाम अंकित बालियान हत्याकाण्ड में शामिल बदमाशों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बंतीखेड़ा में पंचायत का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को भी खाप चौधरियों की बैठक बुलाई जानी है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। अंकित के पिता सतबीर फौजी ने कहा कि हरियाणा में भी बीजेपी की सरकार है, अगर अपराधी अण्डरग्राउण्ड हैं, तो कुर्की व बुल्डोजर की कार्रवाई हो।