फिरोजाबाद ऑनलाइन महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
पुलिस मुख्यालय लखनऊ की साइबर शाखा एवं I4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित OCWC (Online Crime Against Women), NCMEC एवं TIP Line से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।।
जनपद में तैनात साइबर कार्य से संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले ऑनलाइन अपराधों की पहचान, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, NCMEC एवं TIP Line से प्राप्त सूचनाओं पर आवश्यक कार्रवाई तथा साइबर अपराधों की विवेचना एवं समन्वय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।