गढ़मुक्तेश्वर: नेशनल हाईवे 9 स्थित अल्लाह बख्शपुर के पास कार पलटने से हादसे में हुई 6 लोगों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजें
जनपद हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर स्थित अल्लाह बख्शपुर के पास अनियंत्रित कार पलटने से कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई है सभी कार सवार जनपद गाजियाबाद के लोनी से उत्तराखंड के नीम करोली बाबा के दर्शन करने जा रहे थे जो हादसे शिकार हो गए फिलहाल पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।