गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष ने महापंचायत कर किसानों के मुद्दों पर की चर्चा
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने महापंचायत का आयोजन किया है पंचायत के दौरान किसानों के कई मुद्दों पर चर्चा की गई है और किसानों ने आरोप लगाया है की अधिकारी विभिन्न कामों को लेकर किसानों से अवैध उगाही कर रहे हैं और खनन माफिया रात दिन मिट्टी के डंपर से अवैध खनन कर रहे हैं।