नईसराय: नई सराय थाना: नया भवन बनकर तैयार, फिर भी पुराने भवन में संचालन जारी
नई सराय कस्बे में लगभग दो साल पहले बनकर तैयार हुए नए थाना भवन को आज भी पुलिस का इंतजार है। दरअसल, पुलिस विभाग की सुविधा को देखते हुए नई सराय में तहसील के पास लगभग 80 लाख रुपए की लागत से नया थाना भवन बनाया गया है। सर्वसुविधा युक्त यह थाना भवन दो साल पहले बनकर तैयार भी हो चुका है। इन दो सालों के दरमियान नए थाना भवन की दो वार डेटिंग, पेंटिंग भी हो चुकी है।