गाज़ियाबाद: रमजान को लेकर नगर निगम ने गाजियाबाद शहर में मस्जिदों पर किए पुख़्ता इंतजाम
नगर निगम ने रमजान को लेकर गाजियाबाद में मस्जिदों पर पुख़्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई रहनी चाहिए। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था में भी कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लगातार अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है।