गाज़ियाबाद: आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम ने गाजियाबाद शहर से होर्डिंग हटाने शुरू की है
आचार संहिता लागू होते ही नगर निगम हरकत में आ गया है और होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि आचार संहिता के अंदर किसी भी तरह के होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है इसलिए शहर से होर्डिंग हटाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इन होर्डिंग्स में राजनीतिक पार्टी के होर्डिंग भी शामिल है और सभी को जल हटा दिया जाएगा।