गाज़ियाबाद: जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की हुई तलाशी
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना खोड़ा, कौशांबी, इंदिरापुरम समेत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में रविवार देर शाम थाने की पुलिस टीम की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाने की पुलिस टीम ने अलग- अलग स्थानों पर पैदल गश्त करते हुए संदिग्ध वाहनों व वहां मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की।