कांकेर जिले के नगरीय निकाय उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। चारामा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-13 से मोहित नायक और पखांजूर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-9 से रूखमणी वट्टी विजयी घोषित हुए हैं। दोनों सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जगह-जगह मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने इसे जनता का विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया है।
चारामा वार्ड क्रमांक-13 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मोहित नायक ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की। वहीं पखांजूर वार्ड क्रमांक-9 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रूखमणी वट्टी भी विजयी रहीं। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए और जीत का जश्न मनाया।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की सक्र
Kanker, Kanker | Jun 4, 2026