भगवान बिरसा मुंडा रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आज होगा भव्य शुभारंभ, नरहरदेव ग्राउंड में जुटेंगे क्रिकेट प्रेमी
कांकेर, 05 जून 2026।
सृजन सर्वजन हिताय सेवा समिति, कांकेर के तत्वावधान में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज 05 जून से ऐतिहासिक नरहरदेव ग्राउंड में होने जा रहा है। 15 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कांकेर सहित जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की कई क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की गई है। विजेता टीम को ₹1,11,111 तथा उपविजेता टीम को ₹55,555 नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट को इलेक्ट्रिक स्कूटी, बेस्ट बल्लेबाज को एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा बेस्ट गेंदबाज को स्मार्ट टीवी प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक मैच क�
Kanker, Kanker | Jun 4, 2026