फतेहाबाद: डौकी पुलिस ने नगला देवहंस में खेत में जुआ खेलते चार जुआरियों को दबोचा, तीन भागने में सफल, नगदी बरामद
डौकी पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम नगला देव हंस में एक खेत में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मार कर चार जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। वही तीन भाग जाने में सफल रहे ।पुलिस ने जुआरियों से 9400 की नगदी बरामद की है। एसीपी अमरदीप लाल के मुताबिक सभी जुआरियों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।