फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम कृपालपुरा के सचिवालय में ताला तोड़कर सामान की चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
फतेहाबाद के ग्राम कृपालपुरा के सचिवालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर ,इनवर्टर समेत अन्य सामान चुरा लिया । मामले की जानकारी होने पर पंचायत सहायक द्वारा इसकी सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।