सिमरी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिमरी में 71 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा, चेहरे पर लौटी खुशी
Simri, Buxar | Aug 15, 2026 सिमरी अंचल में भूमिहीन परिवारों को बड़ी राहत मिली है। अंचलाधिकारी भगवती शंकर पाण्डेय ने 71 भूमिहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती एवं बासगीत पर्चा का वितरण शनिवार की सुबह 11 बजे किया। पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों में खुशी का माहौल रहा।