विष्णुगढ़: होलंग से पांच कांडों के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
विष्णुगढ़ पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही कई जगहों पर चोरी की भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की बरामदगी हुई है। जिसकी कीमत ₹1 लाख से अधिक है। इसे लेकर शनिवार को विष्णुगढ़ थाना परिसर में विष्णुगढ़ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स किया। बताया कि चोरी का आरोपी मनु कुमार होलंग का रहने वाला है।