विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के बनासो से ₹2.20 लाख का सामान समेत बोलेरो पिकअप वैन की हुई चोरी, पुलिस छानबीन में जुटी
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बनासो चौक स्थित दिनेश स्टील दुकान के सामने खड़ी बोलेरो पिकअप वैन (जेएच02बीआर 4438) की गुरुवार की अहले सुबह चोरी हो गई। वैन में लोहे का सामान लदा था। दुकान सह वैन मालिक दिनेश कुमार साव ने बताया कि बोकारो से गेट ग्रिल इत्यादि का सामान लेकर रात में दुकान पहुंचे थे। जिसमें करीब ₹2.20 लाख का सामान था।