विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के नवादा में बकरी चराने गई दो किशोरियों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा में दो किशोरियों का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर विष्णुगढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया है। अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोप गांव के हीं दो युवकों पर लगा है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।