विष्णुगढ़: खरना पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन, 1220 लोगों ने दिए आवेदन
विष्णुगढ़ प्रखंड के खरना पंचायत में मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीओ नित्यानंद दास समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। आयोजित शिविर में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के बाबत कुल 1220 आवेदन आए। जिसमें 862 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया।