विष्णुगढ़: कुसुंभा व बकसपुरा पंचायत भवन में आयोजित सरकार आपके द्वार शिविर में 1943 आवेदनों में से 865 का हुआ त्वरित निष्पादन
प्रखंड के बकसपुरा तथा कुसुंभा पंचायत भवन में बुधवार को सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। दोनों पंचायतों में आयोजित शिविर में विविध योजनाओं का लाभ लेने के बाबत कुल 1943 आवेदन आए। जिसमें 865 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं, 1078 आवेदन जांच के अभाव में लंबित रह गए। शिविर में मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के लाभ लेने के लिए 338 आवेदन आए।